ग्लोबल वासेरी में छापा
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
ओड़िशा में कोयलारी के नाम से परिचित तालचेर शहर में स्थित ग्लोबल वासेरी में प्रदुषण विभाग एवं नापतौल विभाग का छापा पिछले दो दिनों से पड़ रहा है।
तालचेर पुलिस की उपस्थिति में यह छापा जारी है लेकिन इस संबंध में विभागीय स्तर पर अभी तक कोई सूचना नही दी गई है।
जबकि तालचेर घंटपाडा स्थित यह कोल वासेरी पर पहले भी प्रदुषण फैलाने का आरोप लग चुका है। इस कोल वासेरी द्वारा प्रदुषण फैलाने को लेकर जन जीवन अस्त-व्यस्त होने से आसपास के लोग आन्दोलन कर चुके हैं। स्थानीय लोगो के कोल वासेरी के विरोध में आन्दोलन करने का मुख्य कारण कोल वासेरी से होने वाला प्रदुषण था।
ऐसी चर्चा है कि कोल वासेरी पर जनता द्वारा लगाए जा रहे इन्हीं आरोपों की वजह से नापतौल विभाग और प्रदुषण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी की जा रही हो।





