गुप्ती दिखाकर लोगों से झगड़ने वाला गिरफ्तार

गुप्ती दिखाकर लोगों से झगड़ने वाला गिरफ्तार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)

रायगढ़ के जूटमिल पुलिस द्वारा आज सुबह आमलीभौना इंदिरा आवास के पास रवि लाल चौहान नामक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लोहे का धारदार हथियार (गुप्ती) पकड़कर मोहल्ले के लोगों से झगड़ा  कर रहा था जिसकी सूचना मोहल्लेवासियों ने जूटमिल थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल को दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा थाने की शहरी क्षेत्र गश्ती दल के प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी के हमराह आरक्षक विक्रम सिंह और बंसी लाल रात्रे को अमलीभौना रवाना किया । पुलिस टीम द्वारा मोहल्लेवासियों से पूछताछ कर रवि लाल चौहान को सुरक्षा पूर्वक घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

आरोपी रवि लाल चौहान पिता मुनीराम चौहान, उम्र 40 साल, निवासी- ग्राम- जमडगरी, थाना पूंजीपथरा. हाल मुकाम इंदिरा आवास अमलीभौना। के पास से पुलिस द्वारा एक लोहे का धारदार हथियार (गुप्ती) जब्त किया गया है । आरोपी से जप्त धारदार हथियार के संबंध में आरोपी को नोटिस दिया गया, आरोपी का कृत्य दंडनीय अपराध होना पाए जाने से आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिस पर धारा 25,शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।