केवाईसी संबंधी धोखाधड़ी से सावधान रहें
सूत्र-आरबीआई
क्या आपको "केवाईसी अपडेट करें, नहीं तो आपका खाता ब्लॉक कर दिया जाएगा" ऐसा संदेश मिला है?
घबराइए नहीं—यह एक धोखाधड़ी है! क्लिक करने से पहले सोचें।
धोखाधड़ी करने वाले फर्जी आपातकालीन स्थिति पैदा करते हैं।
इन 3 नियमों का पालन करके उन्हें मात दें:
• रुकें: जल्दबाज़ी में कोई कदम न उठाएँ!
• सोचें: बैंक / एनबीएफ़सी कभी भी केवाईसी अपडेट के लिए लिंक नहीं भेजते।
• कार्य करें: ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें और अपना ओटीपी, पिन तथा पासवर्ड कभी साझा न करें। अपने बैंक / एनबीएफ़सी से पुष्टि करें।
अनजान लिंक = अनजान जोखिम!
अधिक जानकारी के लिए कृपया https://m.rbi.org.in/FinancialEducation/ पर क्लिक करें।
आरबीआई कहता है – जानकार बनिए, सतर्क रहिए!





