कुतरा क्लब ने वालीबॉल ट्राफी जीती
सतीश शर्मा (उप संपादक)
राउरकेला, 19 फरवरी: स्पोर्ट्स क्लब, द्वारा रेलवे कलोनी मैदान में आयोजित द्वितीय एक दिवसीय फ्लडलाइट वालीबॉल टूर्नामेंट में कुतरा क्लब ने ट्राफी जीती है।
बुधवार को संपन्न फाइनल में ने कुतरा क्लब ने राइजिंग क्लब, राउरकेला को एक कड़े मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। कुतरा ने तीन सेटों में राइजिंग क्लब को 13- 25, 25 -18, 15-12 से हराया। विजेता दल को ट्राफी के साथ आठ हजार की राशि प्रदान की गई। उपविजेता दल को छ हजार की राशि मिली।
कलिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन और राइजिंग क्लब,सेक्टर-20 के सहयोग से स्पोर्ट्स क्लब, रेलवे कलोनी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कुल चार दलों ने भाग लिया था। लीग आधारित प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता दल के अलावा सिविल चारजर्स, राउरकेला और रेलवे क्लब, चक्रधरपुर के दल शामिल थे। राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक ने मुख्य अतिथि के रूप विजयी दल को ट्राफी प्रदान किया।
उनके साथ समाजसेवी रमेश जेना और पिंकु जायसवाल सम्मानित अतिथि थे। बंडमुंडा के इलेक्ट्रो लोको शेड के इंजीनियर ग्रुप की तरफ से प्रतियोगिता में श्रेष्ठ अटैकर वेंकटेश् सिंह,श्रेष्ठ लिबेरो देबाशीष गौड़, श्रेष्ठ ब्लॉकर राहुल और श्रेष्ठ सेटर अभिलाष को स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष रणजीत नायक द्वारा उद्घाटित रात्रिकालीन प्रतियोगिता के संचालन में संजय बबूता, डी एन मिस्त्री, बिप्लबप्रिय तांती शिशिर साहू, निरंजन नायक, संजीव चांद, सुशांत गौड़, सस्मिता दास, अन्ना केरकेट्टा ने मुख्य रूप से सहयोग किया।





