किरमिरा में बीजद का नुआखाई भेंटघाट

अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर) 

किरमिरा में बीजद का नुआखाई भेंटघाट - सैकड़ों युवा कार्यकर्ता बीजद में शामिल

 बीजू जनता दल (बीजेडी) किरमिरा ब्लॉक की ओर से भेंटघाट के साथ गांधी और शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। ब्लॉक बीजेडी अध्यक्ष चूड़ामणि साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सुंदरगढ़ के विधायक योगेश सिंह, बारगढ़ के पूर्व विधायक देवेश आचार्य और झारसुगुड़ा की पूर्व विधायक सुश्री दीपाली दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पश्चिम ओडिशा के महान जनपर्व नुआखाई की बधाई दी तथा इस पर्व की महानता, संस्कृति, परंपरा और एकता के विषय में अपने विचार रखे।

इस अवसर पर अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और समाजसेवा करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष तुलावती मिंज, जिला बीजेडी अध्यक्ष हरीश गणत्रा, पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह, जिला बीजेडी नेत्री सपनामयी पटेल, जिला युवा बीजेडी अध्यक्ष रबिन पांडे, कृषक नेता जगन्नाथ जेना, किरमिरा जिला परिषद सदस्या रीता बाग़, सरपंच तपि मरेई, राधारानी साह, वीणापाणि पोढ़, समिति सदस्या बासंती धुरुआ, लाइकडेरा ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार नाइक, कोलाबिरा ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज पटेल और समिति सदस्य नृपलाल बारिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन बीजेडी युवा नेता मलय साहू ने किया, जिसमें तपन साह, सरोज नायक, प्रेमा बेसिन, सुरेन्द्र बखरा, सिद्धार्थ खर्सेल, सुरेश माझी और गोपाल कराल ने सहयोग किया। अंत में, विभिन्न पंचायतों से भाजपा और कांग्रेस दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं तथा किरमिरा पंचायत के नायब सरपंच के बीजेडी में शामिल होने पर अतिथियों ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र (उत्तरीय) पहनाकर स्वागत किया। अंत में युवा नेता मानस साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।