किरमिरा एकलव्य विद्यालय के छात्रों की बड़ी कामयाबी

किरमिरा एकलव्य विद्यालय के छात्रों की बड़ी कामयाबी

अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर) 

 झारसुगुड़ा जिले के किरमिरा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रों ने सुंदरगढ़ जिले के लहुणीपाड़ा एकलव्य विद्यालय में हुए मंडल स्तरीय  एकलव्य विद्यालयों के क्रीड़ा प्रतियोगिता में 14 साल और 19 साल के छात्रों के बीच 22 स्वर्ण, 13 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। ये पदक पाने वालों में अंकिता बाग, पायल नाइक, चैतन्य किसान, जसविन चारडिया, प्रमोदिनी किसान, हेमानंद माझी, सुचिमिता बाग, रोहित पिंग और रश्मिता किसान ने स्वर्ण पदक जीते हैं। विद्यालय के अध्यक्ष अरविंद सिंह, शिक्षक,  और कर्मचारियों ने छात्रों को इस कामयाबी के लिए धन्यवाद दिया और सम्मानित किया। क्रीडा़ शिक्षक हिमांशु चाैहान, रश्मि बाला ने कहा कि छात्रों की कामयाबी उनकी देखरेख और कड़ी मेहनत की वजह से है।