कलस्टर स्तरीय सुरभी कार्यक्रम आयोजित

ओडिशा में स्कूली बच्चों के लिए कलस्टर स्तर पर सुरभी कार्यक्रम  आयोजित की जा रही है, जो आगे चलकर ब्लाक स्तर और फिर जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में विरमित्रापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों बुधवार को सुरभी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।  ओडिशा के स्कूलों और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले ‘सुरभि’ बाल उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है
तथा बच्चों के भीतर छिपी कला, संगीत, लेखन, भाषण, क्विज और रचनात्मकता को पहचानना और उसे एक मंच प्रदान करना है। छात्रों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास का संचार करना ताकि वे बड़े सपने देख सकें और उन्हें पूरा कर सकें। कार्यशालाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए पढ़ाई के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना। इसे स्कूल, क्लस्टर और ब्लॉक स्तर से होते हुए राज्य स्तर तक आयोजित किया जाता है, जिससे ग्रामीण और दूर  दराज के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिलता है।