आधका पाढा़ह का वार्षिकोत्सव संपन्न

आधका पाढा़ह का वार्षिकोत्सव संपन्न

सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँ प्रखण्ड़  अंतर्गत आने वाले कारीमाटी के तलघरईन टोली में आधका पाढा़ह की ओर से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 
यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है पर कोविड को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष और वर्षो की तरह भीड़-भाड़ न करते हुए सादे समारोह में ही वार्षिकोत्सव का पालन किया गया। 
यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आधका पाढा़ह में कुडुक ओराम समाज के लोगो द्वारा आयोजित की जाती है। 
कारीमाटी के तलघरईन टोली में आधका पाढा़ह की ओर से आयोजित कि गई इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विरमित्रापूर विधानसभा क्षेत्र के सभी अंचल जैसे गोलदारू, सागजुआरी, गोफुर, घोडाबांध, आदि अंचलो से आए ओराव समाज के लोगो ने शिरकत की।