अवैध तमंचा व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

अवैध तमंचा व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

धर्मेंद्र सिंह (व्यौरो चीफ़) 

श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना इकौना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक  मुकेश चन्द उत्तम  एवं क्षेत्राधिकारी इकौना  भरत पासवान के कुशल निर्देशन में थाना इकौना थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0–0305/2025 धारा 317(2), 341(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति चोरी की CD Deluxe मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचे के साथ धनुही से इकौना की ओर आ रहा है।  

सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर  कंजड़वा पेट्रोल पंप के पास  धनुही की ओर जाने वाले मार्ग पर दिनांक 19.11.2025 को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से -

(1) चोरी की CD Deluxe मोटरसाइकिल  
(2) अवैध तमंचा,  बरामद किए गए। और अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र रामफेरन वर्मा, निवासी पतेड़ा मझौवा सुमाल, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती को कंजड़वा पेट्रोल पंप के पास, धनुही की ओर, थाना इकौना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाने में मु0अ0सं0–0305/2025 धारा 317(2), 341(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजिकृत किया गया है।