अनैतिक कार्य में लिप्त लोगों के साथ लाज संचालक गिरफ्तार

अनैतिक कार्य में लिप्त लोगों के साथ लाज संचालक गिरफ्तार

●कार्रवाई : होटल, लॉज चेकिंग के दौरान लक्ष्मी लॉज पर मिले युवक-युवती

जांच दौरान लॉज संचालक हुआ उग्र, पुलिस ने लॉज संचालक व 03 युवकों पर किया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, चारों गए जेल

रायगढ़: पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर बाहर से आकर होटल, लॉज में ठहरने वालों की रूटिन जांच की जा रही है इसी क्रम में कल प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा एवं थाना प्रभारी खरसिया आकाश श्रीमाल को खरसिया के लक्ष्मी लॉज में अनैतिक कार्य होने की सूचना प्राप्त हुई जिसकी तस्दीकी के लिए प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीमाल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खरसिया व उनके कर्मचारी मौके पर पहुंचे । जहां लॉज के तीन कमरे अंदर से बंद थे । लॉज के संचालक सोनू अग्रवाल को मौके पर बुलाकर पुलिस ने कमरों को खुलवाए अंदर कमरों में युवक-युवती जोड़े में बैठे मिले, तथा एक महिला कमरे के बाहर बैठी मिली। लॉज संचालक से युवक-युवतियों के संबंध में पूछताछ करने पर लॉज संचालक पुलिस की जांच कार्यवाही का विरोध कर उग्र हो गया और  लड़कों ने भी कार्रवाई नहीं करने अपने बचाव में पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे । मौके पर अनावेदकों द्वारा संज्ञेय अपराध के अंदेशा पर पुलिस ने चारों व्यक्ति (1) लॉज संचालक सोनू अग्रवाल 43 साल (2) देवेंद्र कुमार पटेल 29 साल निवासी डभरा सक्ती (3) विवेक शर्मा (19) साल मालखरौदा (4)  भागवत साहू खरसिया (42)  को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी खरसिया लाया गया तथा तीनों युवतियों की स्मिता को ध्यान में रखते हुए भविष्य में उनकी पहचान उजागर ना हो इसका पूर्ण ध्यान रखकर उन्हें गुप्त रूप से वाहन से उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया । अनावेदकों  के कृत्य को देखते हुए चौकी खरसिया में प्रतिबंधात्मक धारा 151/107,116(3) सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर उप प्रभागीय न्यायाधीश के न्यायालय पेश किया गया जहां चारों आरोपियो का का वारंट जारी जारी होने पर सभी को जेल भेज दिया गया ।

       पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, अनुमंड़लिए पुलिस अधिकारी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी खरसिया आकाश श्रीमाल, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय कुमार नाग, प्रधान आरक्षक संतोष सिंगसरिया, अशोक देवांगन, आरक्षक भूपेंद्र राठौर, महिला आरक्षक रंजीता चौहान शामिल थी ।