अत्याचार के खिलाफ एकजुट हुए डी-केबिन के लोग

अत्याचार के खिलाफ एकजुट हुए डी-केबिन के लोग

राजन शर्मा ( ब्यूरो चीफ )

बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र के डी केबिन में एक घर के बिस्तार किए जाने पर कुछ लोगो द्वारा गुंडागर्दी करने व जबरन वसुली के मामले ने ऐसा तूल पकडा़ कि इस मामले में पुलिस के आला अधिकारीयो को दखल देना पडा स्थानीय पुलिस की भूमिका के बारे में क्या कहा जाए जब दबंगो ने थाने में ही याचक को पीट डाला। 

मामला सूंदरगढ़ जिला के बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र का है जहां लखन लोहार नामक ब्यक्ती अपने घर की मरम्मत कार्य कर रहा था।व छत पर एक कमरे का निर्माण कर रहा था।इस घर में लोहार परिवार पचासो साल से रह रहा है।
कपाटमुंडा़ के पुर्व सरपंच देवा लाक्रा कुछ दिनो से लोहार परिवार से ₹50,000 की मांग कर रहा था और पैसे ना देनेपर कुछ ढबंगो के साथ आकर छत के ऊपर बनाए जा रहे कमरे को तोड़ने लगा व ईटे इधर उधर फेकने लगा जिससे आस-पास के घरो के अस्वेस्टस टूट कर छत उचड़ गए है।

इसकी शिकायत लेकर लखन लोहार जब स्थानीय थाने में पहुँचा तो देवा और उनके दबंग साथीयो ने मिलकर थाने मे ही लखन की पीटाई कर दी।लखन की माँ बीच बचाओ करने आई तो उनको भी धमकी दी गई।लोहार परिवार की दुःख भरी कहानी यही खत्म नही हुई।दुसरे दिन रेलवे बिभाग के आई.डब्लू.ओ.बिभाग के अधिकारी रेलवे पुलिस के साथ घर तोडने के लिए आ धमकी,और कुछ हद तक तोड़-फोड़ भी किया | जिसका पूरे डी-केबिन के लोगो ने इनके खिलाफ हंगामा करते हुए पुरजोर विरोध किया और रास्ता जाम कर इंसाफ की मांग करने लगे। एक के बाद एक मुसिबतो से तंग आकर लखन लोहार ने खुदकुशी करने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था। बस्ती के लोगो ने उस पर पानी डाल डाल कर उसे किसी तरह शांत किया और हौसला दिलाई।
बात पुलिस के आलाअधिकारीयो तक पहुँची,और उन्हे मामले में हस्तक्षेप करना पडा़।दबंगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।और आगे की कारवाई जारी है।